Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

रांची प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष बने शंभू नाथ चौधरी

विजयी प्रत्याशी की तस्वीर

रांची, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रांची प्रेस क्लब का वार्षिक चुनाव शनिवार को संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद पर शंभु नाथ सिंह की जीत हुई। वहीं, बिपिन उपाध्याय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। सचिव पद पर अभिषेक सिन्हा ने जीत दर्ज की है।

संयुक्त सचिव पद पर चंदन भट्टाचार्य विजयी रहे, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर कुबेर सिंह ने दूसरी बार जीत दर्ज की।

अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाले शंभू नाथ चौधरी को 244 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे संजय कुमार रंजन को 141 वोट मिले।

उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार बिपिन उपाध्याय को 293 और रवि सिन्हा को 205 वोट मिले। इसी प्रकार सचिव पद के उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा को 322 और

अमरकांत को 254 वोट मिले।

संयुक्त सचिव के पद पर उम्मीदवार

चंदन भट्टाचार्य को 243 और

विजय मिश्रा को 220 वोट मिले।

कोषाध्यक्ष पद के लिए कुबेर को 321 और मुकेश को 245 वोट मिले।

इसके पूर्व रांची प्रेस क्लब का द्विवार्षिक चुनाव शनिवार को प्रेस क्लब परिसर में शुरू हुआ। प्रेस क्लब के कुल 843 वोटरों में 781 वोटरों ने मतदान किया। मतदान सुबह आठ बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक चला।

इसके बाद शाम को मतों की गिनती शुरु हुई।

उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के लिए कुल 56 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें अध्यक्ष पद पर 6, उपाध्यक्ष पर 4, सचिव पद पर 5, संयुक्त सचिव पर 4, कोषाध्यक्ष पद पर 3 और कार्यसमिति सदस्य के लिए 34 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *