Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

शेमफोर्ड लिटिल स्टार के बच्चों ने वार्षिक समारोह में मचाई धूम

नन्हें मेधावियों को पुरस्कृत करते हुए धर्मेंद्र राणा।

मंडी, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मंडी के शेमफोर्ड लिटिल स्टार स्कूल की ओर से वार्षिक पारितोषिक समारोह का आयोजन सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के सभागार में किया गया। इस अवसर पर शिक्षाविद व समाज सेवी धर्मेंद्र राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। स्कूल की एसोसिएट डायरेक्टर डॉक्टर निधि गुप्ता और प्रधानाचार्य जितेंद्र राणा ने मुख्य अतिथि का स्वागत शॉल और टोपी पहनाकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत से शुरू की उसके बाद मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलन किया।

कार्यक्रम शुरूआत मे नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया इस मौके पर एसोसिएट डायरेक्टर डॉक्टर निधि गुप्ता के दादा वयोवृद्ध दामोदर दास ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की ।

स्कूल की एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. निधि गुप्ता ने अपने संबोधन में स्कूल का साल भर का लेखा-जोखा के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि उनका स्कूल खेलकूद और अन्य गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेता है। इस मौके पर मुख्य अतिथि धर्मेंद्र राणा के द्वारा स्कूली बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए जिन्होंने खेल खुद और अन्य गतिविधियों में भाग लिया था उनके लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया।

मुख्य अतिथि धर्मेंद्र राणा ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी स्कूल को सफल बनाने के लिए अध्यापकों का और अभिभावकों का बराबर का योगदान रहता है, तभी बच्चे पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में अच्छा करते हैं। इस मौके पर सरदार पटेल विश्वविद्यालय के प्लानिंग विभाग के डीन डॉ. सनील ठाकुर ने अपने संबोधन में स्कूल को उनके इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी और कहा कि इन बच्चों के इतने सुंदर कार्यक्रम देखकर लगता है कि अध्यापक और बच्चों ने कड़ी मेहनत की है।

इस मौके पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने अभिनेता धर्मेंद्र को उनके गाने के माध्यम से श्रद्धांजलि देकर सबका मन मोह लिया। स्कूल की प्रधानाचार्य जितेंद्र राणा ने मुख्य अतिथि विशेष अतिथिगण और अभिभावकों को बच्चों और स्कूल के शिक्षकों तथा अन्य स्टाफ का धन्यवाद किया। जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *