Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

गंगा एक्सप्रेसवे बिजनौर से निकाले जाने की मांग को लेकर शिवसेना ने किया प्रदर्शन

प्रदर्शन करते हुए शिवसेनिक

बिजनौर, ६ अक्टूबर (Udaipur Kiran News) | शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह के नेतृत्व में आज शिव सैनिक जिला कलेक्ट्रेट प्रदर्शन करते हुए पहुंचे तथा कई घंटा धरना देने के उपरांत मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी को दिया गया जिसमें गंगा एक्सप्रेस को बिजनौर से होकर निकाले जाने की मांग की गई है|

ज्ञापन में कहा गया है कि बिजनौर महात्मा विदुर की पावन धरा है जिस पर आपके द्वारा अनेक कार्यक्रम किए गए हैं तथा आपने २०२१ में गंगा एक्सप्रेस को बिजनौर से निकल जाने की घोषणा भी एक जनसभा में की थी |बिजनौर से एक्सप्रेसवे निकाले जाने से समय की बचत होगी वहीं जनपद के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा|

इस अवसर पर शिव सैनिक मुकेश लंबा, शोभित, पुलकित कुमार, रानू ठाकुर, शशि कुमार, दुष्यंत कुमार, सुरेंद्र सिंह, यश अग्रवाल, नरेश सैनी, संजय शर्मा मनु गुप्ता पंकज चौहान तुषार रस्तोगी आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे |

(Udaipur Kiran) / नरेन्द्र

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *