Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

वार्षिक समारोह में पुरस्कार पाकर चहके नौनिहाल, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शिवांश की टीम रही अव्वल

राजकीय प्राथमिक पाठशाला छाणंग के नौनिहाल पुरस्कार हासिल करने के बाद मुख्यातिथि के साथ।

मंडी, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मंडी जिला के शिक्षा खंड द्रंग- प्रथम की राजकीय प्राथमिक पाठशाला छाणंग स्थित घरौन में वार्षिक समारोह कम स्पोर्ट्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अनेक स्पर्धाएं आयोजित की गई। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश सहित देश-विदेश से संबंधित सवाल पूछे गए। प्रतियोगिता के 10 राऊंड में सभी सवालों का सटीक जवाब देते हुए शिवांश, ‌वंश व वान्या की टीम ने 115 अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कर्ण, कैरव, नमन व अविनाश की टीम ने 110 अंक अर्जित कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

लड़कों की बोरी दौड़ में शिवांश प्रथम व वंश द्वित्तीय, लड़कियों में कल्पना प्रथम व रिया द्वित्तीय, लड़कों की मेंढक दौड़ में शिवांश प्रथम व कर्ण द्वित्तीय, लड़कियों में रेणुका प्रथम व रिया द्वित्तीय स्थान पर रही। नर्सरी कक्षा के नौनिहालों की बनाना रेस में सृष्टि प्रथम व रिहान द्वित्तीय रहे। लड़कों की चम्मच दौड़ में कैरव प्रथम व वंश द्वित्तीय, लड़कियों में हेलिना प्रथम जबकि वान्या व रिया संयुक्त रूप से द्वित्तीय स्थान पर रही।

लड़कों की गुब्बारा फोड़ स्पर्धा में अविनाश प्रथम व कैरव द्वित्तीय, लड़कियों में रिया प्रथम व जानवी द्वित्तीय, तीन टांग दौड़ में परिधि व जानवी की जोड़ी प्रथम जबकि रेणुका-शानवी की जोड़ी द्वित्तीय, रस्सी कूद में परिधि प्रथम व रिया द्वित्तीय स्थान पर रही। वहीं म्यूजिकल चेयर स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शिवांश ने प्रथम जबकि वंश ने द्वित्तीय स्थान हासिल किया।

समारोह में माइंड आपरेशन अकेडमी जोगिंदर नगर के एमडी राम प्रकाश ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इसके अलावा बीडीसी सदस्य भुवनेश्वर जम्वाल व रिटायर्ड अधीक्षक टेक चंद ठाकुर विशिष्ट अतिथि जबकि आर्मी से रिटायर्ड रोशन ठाकुर, रिटायर्ड सीएचटी राजमल ठाकुर, सीडी को-आपरेटिव सोसायटी जोगिंदर नगर के प्रबंधक निर्मल कुमार, जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत्त मंगल राम, रिटायर्ड फोरमैन राम चंद व वार्ड मेंबर ने अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान मुख्यातिथि ने विजेता नौनिहालों को सम्मानित किया।

माइंड आपरेशन अकेडमी के एमडी राम प्रकाश ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि साकारात्मक सोच से हम अपने जीवन में आगे बढ़ते हुए अपनी मंजिल हासिल कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 7100, सामान्य ज्ञान की विजेता टीम को 1100 व उपविजेता टीम को 500 रुपये प्रोत्साहन के तौर पर भेंट किए। इसके अलावा बीडीसी सदस्य भुवनेश्वर जम्वाल ने 3100 व रिटायर्ड फौजी रोशन ठाकुर ने 3100 रुपए की राशि भेंट की। वहीं अन्य अतिथियों ने भी अपनी ओर से सहयोग राशि भेंट की। इस मौके पर स्कूल स्टाफ व एसएमसी के सभी सदस्यों सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *