
बागपत, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh में बागपत जिले के Biharीपुर गांव में Saturday काे एक किराना दुकानदार की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी पर पहुंचे Superintendent of Police (एसपी) अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया. पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई.
बागपत कोतवाली क्षेत्र के Biharीपुर गांव में ऋषिपाल (56) की गांधी चौक के पास किराना की दुकान है. परिजनों के मुताबिक, ऋषिपाल ने Saturday सुबह करीब पांच बजे दुकान खोली थी. कुछ देर बाद पहुंचे दो बदमाशों ने सीने में गोली मारकर ऋषिपाल की हत्या कर दी. वारदात से पहले तीसरे बदमाश ने घटना की रेकी की थी.
घटना की जानकारी पर पहुंचे Superintendent of Police सूरज कुमार राय व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की. एसपी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि 20 दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति से ऋषिपाल का विवाद हुआ था. पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.————–
(Udaipur Kiran) / सचिन त्यागी
