Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति हुंडरू पंडाल का हुआ उदघाटन

पंडाल का उद्घाटन करते विनय सिन्हा दीपू समेत अन्य

रांची, 29 सितंबर (Udaipur Kiran News) । महात्मा गांधी क्लब एयरपोर्ट की ओर से आयोजित श्री श्री दुर्गा पूजा समिति हुंडरू पंडाल का उदघाटन सोमवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव बिनय सिन्हा दीपू ने किया। इसके साथ ही वहां मौजूद महिला सहित अन्य लोगों ने मां दुर्गा की प्रतिमा का पूजन किया।

मौके पर मां दुर्गा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। वहीं मां दुर्गा की भजन आरती में सभी बडी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर क्लब के मुख्य सरंक्षक सुरेश गोप, अध्यक्ष मनोहर साहू, कृष्ण यादव, करुण गोप, अरुण गोप, राजेश कच्छप, मुकेश सहित अन्य मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *