Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

श्री हरि सत्संग समिति ने सीमा पार कटहरी में सबरी बस्ती कार्यक्रम का किया आयोजन

अररिया फोटो: सबरी बस्ती कार्यक्रम के तहत खाद्यान्न का वितरण

अररिया, 20 अक्टूबर(Udaipur Kiran News) ।

श्री हरि सत्संग समिति की ओर से दीपावली पर जोगबनी सीमा से सटे विराटनगर के कटहरी जमटोकी में सबरी बस्ती कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत समाज के अंतिम पायदान में रहे 125 परिवार के बीच मिठाई, दीपावली के दिए बिस्कुट सहित अन्य खाद्यान्न सामग्री का वितरण विराटनगर संभाग के अध्यक्ष रहे नेपाल पुलिस के पूर्व एसपी सह विराटनगर संभाग के अध्यक्ष विद्यानंद मांझी के अध्यक्षता में की गई। इस दौरान सनातन धर्म की रक्षा के लिए हनुमान चालीसा का भी वितरण किया गया।

श्री हरि सत्संग समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीखम चंद सरल ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में धर्म परिवर्तन करवाने को लेकर कई मिशनरी ऐसे बस्ती में लोगो को प्रलोभन देते हैं। जिसको लेकर शहर से सटे लेकिन सुविधाएं से वंचित गांव को सबरी बस्ती कार्यक्रम के अंतर्गत गोद लेकर भजन संध्या, विभिन्न जागरूकता अभियान चलाने की योजना है।

इस कार्यक्रम में विराटनगर संभाग के उपाध्यक्ष महेश साह स्वर्णकार, प्रदेश सलाहकार राजेश कुमार शर्मा, शिवरतन जोशी सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *