Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

बिहार के सिवान में थाने का एसआई रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

निगरानी की टीम द्वारा गिरफ्तार एसआई, घूस की रकम के साथ

पटना, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बिहार में सिवान जिले के सिसवन थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर (एसआई) कन्हैया सिंह को निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। निगरानी की टीम ने यह कार्रवाई सिसवन थाना स्थित उनके आवास पर की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब छह माह पूर्व हुई एक हत्या के मामले में एक महिला के पति को आरोपी बनाया गया था। आरोप है कि एसआई कन्हैया सिंह ने महिला के पति का नाम मुकदमे से हटाने के एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की गई थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और जैसे ही आरोपी एसआई ने महिला से रिश्वत की राशि ली, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद निगरानी की टीम आरोपी एसआई को पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर चली गई। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की आगे की जांच निगरानी विभाग द्वारा की जा रही है।

पुलिस महकमे में हड़कंप

अचानक हुई इस छापेमारी और गिरफ्तारी से स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तारी के तुरंत बाद टीम आरोपी एसआई को अपने साथ लेकर पटना मुख्यालय रवाना हो गई। वहां कन्हैया सिंह से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई के तहत उन्हें विशेष निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ इस सख्त कार्रवाई ने जिले के अन्य लापरवाह और भ्रष्ट अधिकारियों के बीच कड़ा संदेश भेजा है।

—————

(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *