Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

एसआईआर लोकतंत्र का पर्व, 10 दिन का करें बेहतर उपयोग : मीना चौबे

बैठक मे उपस्थित भाजपा कार्य कर्ता
भाजपा कार्य कर्ताओं को सम्बोधित करती प्रदेश मंत्री मीना चौबे

सुलतानपुर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने एसआईआर को लेकर सिलसिलेवार समीक्षा की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से लोकतंत्र के इस पर्व में पूरी ऊर्जा व ताकत से फोकस करने एवं पारदर्शी बनाने का आह्वान किया।

विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बढ़े हुए चरण को सफल बनाने के लिए रविवार को प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी मीना चौबे ने भाजपा जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारी,मण्डल अध्यक्ष व अभियान से जुड़े हुए पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। सम्बोधित करते हुए चौबे ने कहा कि 10 दिन शेष बचे हैं। इसका चौकन्ना होकर बेहतर उपयोग करें। उन्होंने बचे व 18 साल पूरा करने वाले नए वोटर की सूची बनाने एवं उनका फार्म 6 भराने का आह्वान किया। यह भी कहा 31 दिसंबर को ड्राफ्ट प्रकाशित होने पर उसका गहनता से विश्लेषण कर बोगस मतदाताओं को निकालने का काम करना होगा।उ न्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क करने और मुखिया का नाम व मोबाइल नम्बर नोट करने की हिदायत दी।

इस दौरान राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाए जाने पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह, प्रदेश परिषद सदस्य घनश्याम चौहान, राजेश जायसवाल व वीरेंद्र भार्गव तथा नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, दरगाही निषाद,राकेश सिंह,सोहनलाल निषाद,दुष्यंत सिंह व मनीष तिवारी का माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने प्रस्तावना रखते हुए हर बूथ पर फार्म 6 भरकर 25 नये व बचे वोटर को जोड़ने का आह्वान किया।राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाए जाने पर डॉ एमपी सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। स्वागत से अभिभूत पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। भाजपा मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी के संचालन में आयोजित बैठक में जिला महामंत्री घनश्याम चौहान,संदीप सिंह,धर्मेन्द्र कुमार,जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रीति प्रकाश, अनीता पाण्डेय,आनन्द द्विवेदी, सुनील वर्मा,विजय सिंह रघुवंशी, प्रदीप शुक्ला,आशीष सिंह रानू,राजित राम,चन्दन नारायन सिंह,रेखा निषाद, सुमनराव कोरी,संजय उपाध्याय,रीना जायसवाल, विजय लक्ष्मी शुक्ला,प्रदीप शर्मा,डॉ राममूर्ति वर्मा,आदर्श पाण्डेय,प्रदीप मालवीय,भूपेन्द्र पाठक,जग प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्त

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *