Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

सिरसा: रोडवेज चालक-परिचालक में झगड़ा, बस खेतों में उतारी, दोनों निलंबित

चालक-परिचालक में झगड़े के बाद खेतों में उतरी रोडवेज बस।

सिरसा, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सिरसा जिले के नाथूसरी चोपटा कस्बे में हरियाणा रोडवेज चालक व परिचालक में झगड़े के बाद बस सडक़ से नीचे खेतों में उतर कर क्षतिग्रस्त हो गई। चालक-परिचालक में हो रहे झगड़े को देखते हुए सवारियां पहले ही उतर गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। मामला रोडवेज विभाग के संज्ञान में आया तो अधिकारियों ने दोनों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

हरियाणा रोडवेज की यह बस शुक्रवार को राजस्थान के पोकरण से सिरसा आ रही थी। बस के परिचालक सुरेंद्र कुमार व चालक अशोक कुमार के बीच यात्रियों को उतारने और बस रोकने पर विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है इससे पहले बीकानेर के अर्जुनसर शहर में भी झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों बस लेकर सिरसा के चौपटा में बस स्टैंड पर आ गए। यहां पर सवारियों को लेकर फिर से झगड़ा हो गया।

परिचालक सुरेंद्र कुमार व चालक अशोक कुमार के बीच झगड़ा होते हुए देखकर यात्रियों ने भी समझाने का प्रयास किया। चौपटा में रोडवेज के अधिकारियों ने भी चालक व परिचालक को समझाने का प्रयास किया। मगर उन्होंने किसी की भी नहीं सुनी। इस पर रोडवेज बस से यात्री नीचे उतर गए।

इसके बाद चालक व परिचालक बस में बहसबाजी करते हुए सिरसा की तरफ जाने लगे। इसके बाद दड़बा कलां के पास बस नीचे खाई में उतर दी। हालांकि इस घटना में चालक-परिचालक को कोई चोट नहीं आई, लेकिन बस का अगला हिस्सा कुछ क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना रोडवेज विभाग के अधिकारियों को मिली। विभाग के टीएम सुधीर कुमार ने चालक व परिचालक को सस्पेंड कर दिया है। सिरसा डिपो के टीएम सुधीर कुमार ने बताया कि चालक-परिचालक को तुरंत प्रभाव से संस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *