Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

कोडीन कफ सिरफ मामले में एसआईटी टीम ने किया सीए विष्णु कुमार अग्रवाल से पूछताछ

चार्टेड अकाउंटेंट विष्णु कुमार अग्रवाल से निकली एसआईटी टीम

वाराणसी, 05 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । वाराणसी में विद्यापीठ मार्ग पर चार्टेड अकाउंटेंट विष्णु कुमार अग्रवाल के आवास पर शुक्रवार को सोनभद्र पुलिस और कोडीन कफ सिरफ मामले में गठित एसआईटी की टीम पहुंची। करीब एक घंटे की पूछताछ के बाद निकली टीम ने मीडिया से दूरी बनाये रखी।

कफ सिरफ मामले में आरोपित शुभम जायसवाल के चार्टेड अकाउंटेंट विष्णु कुमार को एसआईटी टीम ने नोटिस दी है और फिर से नए प्रश्नों के साथ पूछताछ का समय दिया। इस संबंध में विष्णु कुमार ने मीडिया से नोटिस मिलने की पुष्टि की।

चार्टेड अकाउंटेंट विष्णु कुमार अग्रवाल से पूछताछ के कुछ मिनटों के बाद ही शुभम जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें शुभम ने खुद को बेकसूर बताया है और दो प्रकार के कफ सिरफ की जानकारी दी है। शुभम ने वीडियो के माध्यम से कहा है कि जिस कफ सिरप से बच्चों की मौत हुई है, वह कफ सिरप उसने नहीं बेची है।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *