Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

एएसआर कप सीजन के अंतिम दिन दो प्री क्वार्टर मैच में सीतामढ़ी ने वैशाली और मुंगेर ने सुपौल को किया पराजित

अररिया फोटो:सीतामढ़ी की टीम
अररिया फोटो: मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेते

अररिया, 16 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । फारबिसगंज हवाई अड्डा के मैदान में एमएससीसी की ओर से आयोजित एएसआर कप सीजन छह के पांचवें दिन मंगलवार को दो प्री क्वार्टर मैच खेला गया।पहले प्री क्वार्टर मैच में सीतामढ़ी ने वैशाली को 26 और दूसरे प्री क्वार्टर मैच में मुंगेर ने सुपौल को 62 रनों से पराजित किया।

मंगलवार को पहला मैच सीतामढ़ी और वैशाली के बीच खेला गया,जिसमें वैशाली के कप्तान ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लेते हुए सीतामढ़ी को बल्लेबाजी के लिए न्यौता दिया।सीतामढ़ी की टीम निर्धारित 15 ओवर में अपने 7 विकेट खोकर 190 रन बनाए और वैशाली को जीत के लिए 191 रनों का लक्ष्य दिया। सीतामढ़ी की ओर से निशांत वर्मा ने 42 गेंदों का सामना कर शानदार 100,मो.इफ्तिखार ने 18 गेंदों पर 23 और मन्ना दास ने 11 गेंदों का सामना कर 25 रन बनाए।

वैशाली की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने 50 रन देकर 4, मोहित स्टार्क ने 24 रन देकर 2 विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी वैशाली की टीम निर्धारित ओवर में 164 रन ही बना पाई।वैशाली की ओर से शिवम सिंह ने 11 गेंदों पर नाबाद 40,सुनील यादव ने 25 और मोहित स्टार्क एवं दीपू ने 22 रनों का योगदान अपने टीम को दिया। मैन ऑफ द मैच का अवार्ड सीतामढ़ी के निशांत मिश्रा को दिया गया।

मंगलवार को दूसरा मैच मुंगेर और सुपौल के बीच खेला गया।सुपौल की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया और बल्लेबाजी के लिए मुंगेर को आमंत्रित किया।मुंगेर की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में अपने 6 विकेट खोकर 257 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।मुंगेर की ओर से हर्षित ने शानदार 35 गेंदों पर नाबाद 102 रन की पारी खेली।कार्तिक ने 15 गेंदों पर 61 रन बनाए।तनवीर ने 32 और नोमान ने 22 रनों का योगदान अपने टीम को दिया।सुपौल की ओर से गेंदबाजी करते हुए पप्पू ने 27 रन देकर 2,वीरू ने 58 रन देकर 2 और तुषार ने 51 रन देकर 1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपौल की टीम ने 13.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 195 रन बना पाए और इस तरह मुंगेर की टीम 62 रनों से जीत दर्ज कर ली।सुपौल की ओर से प्रियांशु ने 22 गेंदों पर 75,प्रदीप ने 16 गेंदों पर 36 और बिट्टू यादव ने 12 गेंदों पर नाबाद 28 रन बनाए।मुंगेर की ओर से रासबिहारी ने 28 रन देकर 4,नवीन सिंह 47 रन देकर 2 और शाहनवाज ने 46 रन देकर 2 विकेट लिए।मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड धुआंधार नाबाद 102 रन बनाने वाले हर्षित यादव को दिया गया।

आयोजन को सफल बनाने में भास्कर सिंह,कुणाल सिंह सहित सज्जन कुमार,डिंपल चौधरी,पवन अग्रवाल,कुमार विवेक,रोहित कुमार, मेहताब,अभिषेक कुमार एवं बड़ी संख्या में आयोजन समिति के सदस्य सकारात्मक भूमिका निभाते नजर आये।मैच के आयोजक भास्कर सिंह और कुणाल सिंह ने बताया कि बुधवार को पहला क्वार्टर मैच सीतामढ़ी और आरा के बीच और दूसरा क्वार्टर मैच मुंगेर और फारबिसगंज अमन इलेवन के बीच खेला जाएगा।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *