Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सीतापुर: ओवर-हाइट वाहनों के खिलाफ चला सघन अभियान, 34 वाहनों पर आठ लाख से अधिक जुर्माना

फाइल फोटो

सीतापुर, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के जिलाधिकारी राजा गणपति के निर्देश पर सभी तहसीलों में ओवर-हाइट वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग एवं राजस्व प्रशासन का संयुक्त सघन अभियान चला। इस दाैरान कुल 34 ओवर-हाइट वाहनों के विरुद्ध चालान करते हुए 8 लाख 16 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है

इस अभियान में उप जिलाधिकारियों ने एसडीएम महमूदाबाद बीके सिंह, एसडीएम बिसवां शिखा शुक्ला, एसडीएम सिधौली राखी वर्मा, एसडीएम लहरपुर आकांक्षा गौतम, सदर तहसीलदार अतुल सेन, तहसीलदार महोली अंकुर यादव और तहसीलदार मिश्रिख अजीत कुमार मौजूद रहे।

एआरटीओ सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि गन्ने से लदे ओवर-हाइट वाहन सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनते हैं। इससे बिजली के तार टूटने, पुल-ओवरब्रिज से टकराने, पीछे चलने वाले वाहनों की दृश्यता बाधित होने जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती हैं, जिससे जन-धन की हानि के साथ यातायात जाम व कानून-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित होती है। अभियान के दौरान संबंधित थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद रही।————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *