Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सीतापुर-परिवहन विभाग का सख्त एक्शन, नियम विरुद्ध चल रही तीन बसें सीज

गाड़ियों का चालन करते एआरटीओ
अभियान के दौरान गाड़ियों के प्रपत्र चेक करते हुए

सीतापुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । परिवहन विभाग द्वारा निजी बसों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत गुरुवार को हरगांव–नैपालापुर मार्ग पर बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान लखनऊ की दिशा में जा रही तीन बसों को परमिट शर्तों का उल्लंघन करते पाए जाने पर खैराबाद में सीज कर दिया गया।

एआरटीओ प्रशासन सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि पिछले कुछ समय से स्लीपर बसों और डग्गामार वाहनों द्वारा नियमों की अनदेखी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। यात्रियों की सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था में अनुशासन कायम रखने के लिए विभाग ने विशेष अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि अभियान गुरुवार को दोपहर से लेकर शाम तक चलाया गया।

अभियान के तहत अब तक 14 बसों का चालान किया गया है, जबकि 9 बसों को सीज किया जा चुका है। इन कार्रवाइयों से विभाग को करीब 3 लाख 5 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। पकड़ी गई बसों में बिना निर्धारित टिकटों के फुटकर सवारियों को बैठाया जा रहा था और परमिट नियमों के उलट संचालन किया जा रहा था, जो यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

विभागीय टीम ने मौके पर सभी दस्तावेजों की जांच करते हुए संबंधित ऑपरेटरों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एआरटीओ ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सुरक्षित और सुव्यवस्थित सार्वजनिक परिवहन सुनिश्चित किया जा सके।

अभियान के दौरान परिवहन निगम के ए.आर.एम. राकेश कुमार भी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *