Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सीतापुर: ट्रक ने बाइक सवार होमगार्ड काे कुचला,माैत

अस्पताल में खड़े पुलिसकर्मी

सीतापुर, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास मंगलवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार होमगार्ड की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी सिधौली कपूर कुमार और कोतवाली प्रभारी विजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।

क्षेत्राधिकारी सिधौली कपूर कुमार ने बुधवार काे बताया कि मृतक की पहचान अटरिया थाना में तैनात हाेमगार्ड रामकिसुन (50) के रूप में की है। वह सटूल्लापुर मजरा सैर थाना रामपुर कला का रहने वाला था। मंगलवार रात होमगार्ड, सीओ आवास पर ड्यूटी करने के लिए खाना लेकर बाइक से सिधौली जा रहा था।

हाेमगार्ड बस स्टॉप के हनुमान मंदिर के पास सर्विस लेन पर पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रामकिसुन सड़क पर गिर पड़े और ट्रक उनके पैरों को कुचलता हुआ निकल गया। मौके पर मौजूद लोग उन्हें गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद चालक ट्रक छाेड़कर माैके से फरार हाे गया।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश में कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व पुलिस की टीम दबिश दे रही हैं।

————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *