Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

ब्राउन शुगर खरीद बिक्री मामले में छह आरोपित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपित की तस्वीर

गोड्डा, 02 अक्टूबर( हि.स.)। झारखंड के गोड्डा पुलिस ने ब्राउन शुगर खरीद बिक्री मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में प्रीतम कुमार आर्या उर्फ प्रीतम सोलर, चंदन कुमार यादव , मो कैफ, सुकरा अंसारी, नौशाद आलम और मुन्ना अंसारी उर्फ मसरूल अहमद शामिल है। इनके पास से 150.3 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन छोटा डिजीटल माप- तौल मशीन और चार विभिन्न कम्पनी का मोबाईल फोन बरामद किया गया है।

नगर थाना के प्रभारी दिनेश कुमार महली ने गुरुवार को बताया कि गोड्डा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुरमन के पास नया बन रहा बाई पास रोड में ओभर ब्रीज के नीचे कुछ लोगों के जरिए ब्राउन शुगर का सेवन और अवैध रूप से खरीद बिक्री कर रहे है। सूचना के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अंचल अधिकारी हलधर सैठी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया । छापेमारी टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपितों में

प्रीतम कुमार आर्या , चंदन कुमार यादव , सुकरा अंसारी और नौशाद आलम के खिलाफ पूर्व से भी अपराधिक मामला दर्ज है।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *