Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

वृद्धा आश्रम में साड़ी बंटवारे को लेकर हंगामा, छह कर्मचारियों का चालान

 (Udaipur Kiran)

मीरजापुर, 1 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । विन्ध्याचल कोतवाली क्षेत्र के पेटेंगरा चौराहा स्थित समाज कल्याण विभाग के वृद्धा आश्रम में बुधवार की शाम जमकर हंगामा हो गया। आश्रम में नवमी तिथि पर एक संस्था द्वारा वृद्ध महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया था, लेकिन साड़ियों के बंटवारे को लेकर आश्रम के कर्मचारी आपस में उलझ पड़े। विवाद इतना बढ़ा कि बात हाथापाई तक पहुंच गई।

सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। एक पक्ष ने मारपीट की लिखित तहरीर कोतवाली में दी, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों की जांच कर कार्रवाई की।

कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि साड़ी बंटवारे को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के कुल छह कर्मचारियों का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर जेल भेजा गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *