Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

अंतरराज्यीय छह साइबर ठग गिरफ्तार, 50 लाख की ठगी

गिरफ्तार ठग

बिहार का मास्टरमाइंड सूरज कुमार है गिरोह का सरगना पुलिस ने जांच में खंगाले 16 फर्जी बैंक खातेभदोही, 21 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तरप्रदेश की भदोही पुलिस रविवार को अंतरराज्यीय संगठित साइबर गिरोह का भांडा फोड़ने में कामयाब हुईं है। पुलिस ने इस मामले में छह ठगों को गिरफ्तार किया है। उन पर 50 लाख रुपए से अधिक धनराशि ठगने का आरोप है।भदोही पुलिस के अनुसार संबंधित ठगों की गिरफ्तारीधौरहरा पुलिस चौकी से सुरियावाँ जाने वाली निर्माणाधीन हाईवे पर पक्की पुलिया के पास से दबिश देकर सभी ठगों की गिरफ्तारी की गईं है।ठगों केबैक खातों में कुल ₹ 150,000/- होल्ड करने में सफलता मिली है। इनके द्वारा संचालित किये जा रहे कुल 16 बैंक के फर्जी खातों पर 32 एनसीआरपी शिकायतें है। साइबर फ्राॅड अपराधियों का नेटवर्क बिहार राज्य से जुड़ा हुआ है। ठगों के व्हाट्सएप चैट में बहुत सारे फ्राॅड के चैट ,फोटो वीडियो, ऑडियो प्राप्त हुए हैं। पुलिस के दावे के अनुसार चैट में बैंकों के डिटेल, बैंक पासबुक का फोटो, एटीएम का फोटो, आधार कार्ड का फोटो , पैन कार्ड का फोटो, पैमेंट क्यूआर का फोटो व नेट बैंकिंग का आईडी पासवर्ड, एपीके फाइल मिली है।ठगों के पास मौजूद सभी बैंक खातों पर एनसीआरपी नेशनल साइबर रिपोर्टिंग प्लेटफार्म पर कम्प्लेन अलग-अलग राज्यों से मिले हैं। पुलिस ने बताया कि साइबर क्राइम थाना जनपद भदोही पर आवेदक अरुण कुमार निवासी अहमदपुर फुलवरिया के युनियन बैंक ऑफ इण्डिया की शाखा मर्यादपट्टी के खाता से 20 नवम्बर को आरोपित फ्रॉड करके अनिल कुमार निवासी कोल्हुआ पाण्डेयपुर मोढ़ के खाते में ₹ 50,000/- ट्रान्सफर कर लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, जिससे इस इस गुरोह का खुलासा हुआ।

पुलिस के अनुसार साइबर ठग भोले-भाले लोगों को पैसे की लालच देकर बैंक खाता खुलवाने और सिम कार्ड के साथ एटीएम लेने तथा उसका आधार कार्ड ,पैन कार्ड लेकर एपीके फाइल के माध्यम से लोगों के मोबाइल हैक कर उनके बिना जानकारी के उनके खातों से पैसे अपने खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर लेते थे। इसके बाद पैसों को एटीएम के माध्यम से निकाल कर लेते थे और बाद में पैसे को आपस में बाँट लेते थे।गैंग का मास्टर माइंड सूरज कुमार बिहार का रहने वाला है उसके साथ दो और लोग सन्नी कुमार और सुनील मण्डल भी बिहार के निवासी हैं। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा विशाल यादव, निवासी राईपुर भानपुर थाना सुरेरी जनपद जौनपुर, पवन कुमार यादव, निवासी कस्तूरीपुर थाना सुरियावाँ, और पवन कुमार सरोज निवासी कोल्हआ पाण्डेयपुर थाना सुरियावाँ जनपद भदोही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया है कि गिरोह से सम्बन्धित मनीष यादव निवासी भरऊपुर जमालपुर जौनपुर, विशाल कुमार यादव निवासी नगुआ पिपरीस भदोही और सिंटू और नीरज जिनका नाम पता अज्ञात है, ये चारों वांछित ठग हैं जिनकी पुलिस को तलाश है।

(Udaipur Kiran) / प्रभुनाथ शुक्ल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *