भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छह विद्यार्थियों का अग्निवीर में चयन

नैनीताल, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के इसी वर्ष कक्षा 12 उत्तीर्ण करने वाले छह विद्यार्थियों का भारतीय सेना की अग्निवीर योजना के अंतर्गत विभिन्न रेजिमेंटों और केंद्रों में चयन हुआ है।
चयनित विद्यार्थियों में कमलेश बिष्ट का चयन राजपूताना राइफल्स में हुआ है, जबकि अभय कन्याल, हर्षित कन्याल और हितेश पाल पांड्या का चयन कुमाऊं रेजिमेंट में जबकि बॉबी देशाल और विवेक आर्या का चयन बीईजी सेंटर रुड़की में हुआ है।
इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। यह विद्यार्थी एनसीसी के कैडेट भी रहे हैं। उनकी इस सफलता में विद्यालय की एनसीसी इकाई के सब लेफ्टिनेंट गोविंद बोरा और एनसीसी के सागर सिंह के मार्गदर्शन एवं अनुशासन, शारीरिक दक्षता और नेतृत्व के प्रशिक्षण की भी बड़ी भूमिका रही है।
प्रधानाचार्य बीएस मेहता, उप प्रधानाचार्य प्रवीण सती, प्रबंधक ज्योति प्रकाश और वरिष्ठ शिक्षक आलोक कुमार ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे उनकी कड़ी मेहनत और संस्कारों का परिणाम बताया है और विद्यालय के शहनवाज, उत्कर्ष बोरा, मीनाक्षी बिष्ट, डॉ. रेनू बिष्ट, डॉ. नीलम और नवीन सहित सभी शिक्षकों के योगदान की सराहना की है।
(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी



