Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान की थीम पर बने माॅडल, प्रतियोगिता में दिखा बाल वैज्ञानिकाें का हुनर

विद्यार्थियों के नवाचारी मॉडलों को देखते जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार

– पांच बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर को चयनित

मीरजापुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब मीरजापुर द्वारा पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान’ रहा।

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने किया। दोनों अधिकारियों ने विद्यार्थियों के नवाचारी मॉडलों को देखा, उनसे संवाद किया और वैज्ञानिक सोच को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के वे विद्यार्थी शामिल हुए, जो जनपद स्तर से चयनित होकर आए थे। मीरजापुर और सोनभद्र जनपदों की कुल 30 टीमों में से 13 टीमों ने अपने गाइड शिक्षकों के साथ मॉडल प्रस्तुत किए। विशेषज्ञों की टीम ने नवाचार, उपयोगिता और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया।

निर्णायक मंडल ने पांच बाल वैज्ञानिकों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया। प्रथम स्थान जय हिंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अहरौरा के नागेंद्र मौर्य को मिला। द्वितीय स्थान सोनभद्र के नैतिक जोशी, तृतीय प्रीति चौधरी मीरजापुर, चतुर्थ हर्षित और पांचवां स्थान आकाश राय को प्राप्त हुआ। विजेताओं को पुरस्कार राशि के प्रतीकात्मक चेक, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए गए। कार्यक्रम में शिक्षकों और जिला विज्ञान क्लब के सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *