Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

नालंदा जिले में मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

नालंदा, बिहारशरीफ 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।नालंदा जिले के भागन बिगहा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को भागन बिगहा थाना पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के मुसेपुर गांव में सन्दु यादव के खलिहान में भारी मात्रा में गांजा छुपा कर रखा गया है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया तथा छापेमारी के लिए दंडाधिकारी को पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर खलिहान की घेराबंदी के दौरान एक व्यक्ति भागने का प्रयास किया दूसरा खलिहान में छिपने की कोशिश करने लगा।

वहीं पुलिस ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया पूछताछ में एक व्यक्ति ने अपना नाम मनोज यादव, पिता सुरेश यादव, निवासी सखरूआरा , थाना चेरो , जिला नालंदा बताया।दूसरे ने अपना नाम सन्दु यादव, पिता रामबली यादव, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी मुसेपुर, थानाभागनबिगहा , जिला नालंदा बताया है ।कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने गांजा के अवैध कारोबार में संलिप्त हो ने की बात स्वीकार की है।

दंडाधिकारी की उपस्थिति में खलिहान की विधिवत तलाशी ली गई, जहां छुपा कर रखे गए कुल 14 बंडल गांजा बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 76.500 किलोग्राम पाया गया।

बरामद मादक पदार्थ की विधिवत जप्ती सूची तैयार की गई वहीं दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।इस संबंध में भागन बिगहा थाने में कांड संख्या 725/25के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रमोद पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *