Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

एसएमवीडीयू की शोधार्थी कृतिका शर्मा को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ पोस्टर पुरस्कार

एसएमवीडीयू की शोधार्थी कृतिका शर्मा को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ पोस्टर पुरस्कार

जम्मू, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की पीएच.डी. शोधार्थी कृतिका शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने 11 से 14 दिसंबर तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांसेज़ इन बायोटेक्नोलॉजी, बायोप्रोसेसिंग एंड स्ट्रक्चरल बायोलॉजी में भाग लिया और बेस्ट पोस्टर प्रेज़ेंटेशन अवॉर्ड प्राप्त किया।

यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईआईटी रुड़की और बायोटेक रिसर्च सोसाइटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें देश-विदेश से वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन में लगभग 300 पोस्टर प्रस्तुतियाँ और 200 के करीब रैपिड ओरल प्रस्तुतियाँ हुईं, जो इसकी व्यापकता और प्रतिस्पर्धात्मक स्तर को दर्शाती हैं। कृतिका शर्मा ने “महिला बांझपन में तनाव और वैजाइनल माइक्रोबायोम की भूमिका: जम्मू-कश्मीर की महिलाओं से प्राप्त अंतर्दृष्टि” विषय पर अपना शोध पोस्टर प्रस्तुत किया। यह शोध महिला प्रजनन स्वास्थ्य के क्षेत्र में मनोवैज्ञानिक तनाव और वैजाइनल माइक्रोबियल संरचना के आपसी संबंध को समझने पर केंद्रित है। शोध की मौलिकता, अंतर्विषयक दृष्टिकोण और सामाजिक प्रासंगिकता के लिए इसे विशेष रूप से सराहा गया।

इस उपलब्धि से एसएमवीडीयू के स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी में सशक्त होती शोध संस्कृति और अकादमिक उत्कृष्टता को बल मिला है। कृतिका शर्मा ने अपने शोध पर्यवेक्षक डॉ. इंदु भूषण के मार्गदर्शन और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी अनुकूल शोध वातावरण और संस्थागत सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *