Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

सॉफ्टवेयर कंपनी ने स्थापना दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया

अररिया फोटो:राहत सामग्री वितरण करते

अररिया 11 अक्टूबर(Udaipur Kiran News) ।

फारबिसगंज के आईटी और सॉफ्टवेयर कंपनी ट्रूसॉफ्ट टेक्नोलॉजी कंपनी ने शनिवार को अपना स्थापना दिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया और बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।

नेपाल के तराई इलाकों सहित जिले में पिछले दिनों हुए बारिश से फारबिसगंज के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बाढ़ के हालात के मद्देनजर अमहारा के कमता बलियाडीह गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच खाद्य सामग्री,पीने का पानी, सूखा राशन तथा अन्य जरूरत के समानों का वितरण किया।राहत सामग्री आ वितरण कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक इंजीनियर विशाल कुमार झा ने किया।मौके पर कंपनी के एमडी इंजीनियर धनजीत कुमार भी मौजूद रहे।

विशाल कुमार झा ने मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि उनकी कंपनी एक कंपनी नहीं,बल्कि परिवार है,जो हमेशा से सामाजिक सरोकारों में बढ़ चढ़कर भाग लेता रहा है।स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में नहीं मनाने का निर्णय लेते हुए इस दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लेते हुए जरूरतमंदों के बीच राशन और अन्य जरूरत के समानों का वितरण किया गया।वहीं धनजीत कुमार ने कहा कि असली सफलता तभी है जब तकनीक और संसाधन का उपयोग सामाजिक कार्यों में की जाय।

मौके पर आनंद सिंह,अभिनंदन कुमार,ब्रजेश द्विवेदी,मो.शाहिद, शुभांकर कुमार,अक्षत आनंद झा,जयंत कुमार,ईशा कुमारी,परवेज आलम,विकास कुमार,मो.बशीर,दीपक कुमार,सुनील कुमार आदि मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *