Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

एसओजी ने मादक पदार्थ तस्करी में फरार स्थाई वारंटी नाइजीरियन को पकड़ा

एसओजी ने मादक पदार्थ तस्करी में फरार स्थाई वारंटी नाइजीरियन को पकड़ा

जयपुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी)ने कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी करने वाले दो साल से फरार चल रहे नाईजिरीयन स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल एसओजी की टीम गिरफ्तार आरोपी से फरारी में मदद करने वालों के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है।

पुलिस उप महानिरीक्षक एसओजी पारिस देशमुख मीना ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी करने वाले स्थाई वारंटी चुकुवासा जोसेफ की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया और उसे आरोपी की तलाश में लगाया गया। टीम ने दो साल से फरार चल रहे मादक पदार्थ चुकुवासा जोसेफ आकेली उर्फ जैक्सन जोसेफ निवासी नवफिसा स्ट्रीट थाना ओरयुम्बर ,दक्षिणी नाईजीरिया हाल गोरे गांव पूर्व मुम्बई को गिरफ़्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस उप महानिरीक्षक एसओजी ने बताया कि वर्ष 2018 में आरोपी चुकुवासा जोसेफ को 10 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया था और दो साल तक फरारी काटता रहा।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *