Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

वाराणसी: संभव जनसुनवाई में 116 फरियादियों की समस्याओं का समाधान

फोटो प्रतीक

—नगर आयुक्त ने स्वयं शिकायतों को सुना

वाराणसी,16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी नगर निगम में मंगलवार को ‘संभव जनसुनवाई’ में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की मौजूदगी में कुल 116 फरियादियों की समस्या का समाधान किया गया। पूर्वांह 10 बजे से अपरान्ह तीन बजे के बीच हुई जनसुनवाई में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने स्वयं सभी शिकायतों को सुना।

जनसुनवाई में मुख्य रूप से पेयजल आपूर्ति, सीवर एवं जलनिकासी, नामांतरण, अतिक्रमण, सड़क एवं खड़ंजा निर्माण, मार्ग प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) सहित अन्य नगर सेवाओं से संबंधित समस्याएं सामने आई। नगर आयुक्त ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल एवं समयबद्ध निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समय से समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के अवसर नगर निगम के सभी अपर नगर आयुक्त, तथा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *