Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

शैलेन्द्र की पुण्यतिथि पर रिलीज फ़िल्म ‘ दुल्हनिया नाच नचाये ‘ में धूम मचा रहे हैं मनोज भावुक के लिखे गीत

भोजपुरी गीतकार मनोज भावुक की फोटो

पटना, 14 दिसम्बर (Udaipur Kiran) ।

आज के भोजपुरी फिल्म के गीतों ने लोगों को भोजपुरी सिनेमा से ही दूर कर दिया है। ऐसे में गीतकार मनोज भावुक एक उम्मीद की किरण बन कर आये हैं। भोजपुरी सिनेमा पर 13 दिसम्बर की शाम 5.30 बजे और 14 दिसम्बर की सुबह 9.30 बजे फिल्म ‘दुल्हनिया नाच नचावे’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर हुआ।

इस फ़िल्म में मनोज भावुक के गीतों ने लोगों का मन मोह लिया है। फिल्म का टाइटल गीत ‘ दुल्हिनिया नाच नचावे’ लोगों के जुबान पर है। ‘ बेटी खातिर कवन घर आपन ‘ इतना मार्मिक है कि लोगों की आंखे भर जाती हैं। ‘हम जेठानी, तू देवरानी’ और ‘ बनल रहे सुहाग’ जैसे पारिवारिक मूल्य वाले गीत भी अच्छे बने हैं।

गीतकार मनोज भावुक और संगीतकार रजनीश मिश्रा की जोड़ी जब भी साथ आती है, कमाल ही करती है। बात चाहे, फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना’ के गीत “तोर बउरहवा रे माई” की हो या हाल में रिलीज फिल्म ‘ आपन कहाये वाला के बा ‘ के सभी गीतों की, इस जोड़ी ने इतिहास रचा है।

मनोज भावुक सिर्फ गीतकार ही नहीं, बल्कि टेलीविजन पत्रकार, सुप्रसिद्ध साहित्यकार, संपादक और जाने-माने शायर भी हैं। भोजपुरी सिनेमा पर लिखी उनकी पुस्तक ‘ भोजपुरी सिनेमा के संसार ‘ उन्हें इस सिनेमा का इनसाइक्लोपीडिया कहा जाने का हक़ देती है। उन्हें फ़िल्मफेयर, फ़ेमिना, दिल्ली प्रेस, भारतीय भाषा सम्मान एवं अनेक अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त है।

फिल्म ‘ दुल्हिनिया नाच नचावे’ एक क्लासिक भोजपुरी फैमिली फिल्म है। कहानी सीधी-सादी बहू ( शुभी शर्मा ) पर ससुराल वालों के जुल्म से शुरू होती है। बाद में सबको नाच नचाने व सबक सिखाने वाली तेज-तर्रार बहू ( स्मृति सिन्हा ) की एंट्री होती है। स्मृति सिन्हा और शुभी शर्मा ने शानदार अभिनय किया है, वहीं अंशुमान सिंह, शिवम तिवारी, कंचन मिश्रा, रामसुजान सिंह, प्रकाश जैस और रिंकू भारती आदि ने भी अपने किरदार के साथ न्याय किया है।

फिल्म में प्रीति मौर्या का विशेष अतिथि रोल भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है

रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फ़िल्म के निर्माता डॉ संदीप उज्ज्वल और सुशांत उज्ज्वल हैं। फिल्म के लेखक, निर्देशक और संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं। सिनेमैटोग्राफी देवेंद्र तिवारी, एडिटिंग दिनेश प्रजापति, एक्शन हीरा यादव और डांस कोरियोग्राफी विवेक थापा द्वारा की गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *