Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

चेन्नई में दक्षिण क्षेत्र युवा महोत्सव 19 दिसंबर से

डा बाला

बीएचयू के डॉ बाला लखेन्द्र एआईयू आब्जर्वर नामित

वाराणसी,15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के पत्रकारिता और जन संप्रेषण विभाग के उपाचार्य डॉ बाला लखेन्द्र को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भारतीय विश्वविद्यालय संघ ने चेन्नई में आयोजित 39वें दक्षिण क्षेत्र युवा महोत्सव के लिए डॉ बाला लखेन्द्र को एआईयू आब्जर्वर के रूप में नामित किया है।

चेन्नई में 19 से 23 दिसंबर तक आयोजित दक्षिण क्षेत्र युवा महोत्सव में डॉ बाला लखेन्द्र आब्जर्वर के रूप में अपनी सेवा प्रदान करेंगे। डॉ बाला लखेन्द्र को यह दायित्व युवा महोत्सव में उनके अनुभव और युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता के आधार पर प्रदान किया गया है। डॉ बाला तेजपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय में लगभग 8 वर्षों तक कल्चरल कोऑर्डिनेटर के रूप में अपनी सेवा देते हुए कई युवा महोत्सव के ऑर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी रह चुके हैं।

वर्ष 2017, 2018 और 2019 में डॉ लखेन्द्र काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कल्चरल कोऑर्डिनेटर के रूप में विश्वविद्यालय टीम के टीम मैनेजर भी रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के युवा महोत्सव में कई पदक भी प्राप्त किए हैं।

सोमवार को डॉ बाला लखेन्द्र ने बताया कि भारतीय विश्वविद्यालय संघ युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय के सहयोग से देश भर में क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सवों का आयोजन कराता है। जिनमें पांच विधाओं संगीत, नृत्य, नाटक, लिटरेरी और फाइन आर्ट्स शामिल है के अंतर्गत 27 से भी ज्यादा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *