Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

महिलाओं व बच्चियो की सुरक्षा को लेकर एसपी ने जिले भर में गठित किया अभया ब्रिगेड

अभया बिग्रेड को रवाना करते एसपी

एसपी ने हरी झंडी दिखाकर अभया बिग्रेड को किया रवाना

पूर्वी चंपारण,16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले में अब मनचलों और लफंगों पर कठोर कार्रवाई के लिए पुलिस ने नई पहल की है। इसके लिए अभया ब्रिगेड का गठन किया गया है। बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग के इस नई पहल से छात्राएं और महिलाएं सुरक्षित महसूस करेंगी । छात्राओं सहित महिलाओं पर कमेंट पास करने वाले बदमाशों पर जिला प्रशासन अब कड़ी कार्रवाई करेगी और उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

जिला में मनचलों पर लगाम लगाने और बहन-बेटियों को मोतिहारी पुलिस का अभया ब्रिगेड का ताकतवर सहयोग मिल गया है। इसके लिए मंगलवार को एसपी स्वर्ण प्रभात ने महिलाओं और स्कूली छात्राओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए गठित ‘अभया ब्रिगेड’ की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शुरू की गई इस पहल का नेतृत्व करते हुए मोतिहारी के एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को मनचले और असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इस अभियान के तहत जिले के लगभग सभी 50 थानों में एक-एक टीम का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में एक महिला अधिकारी, दो महिला सिपाही और एक पुरुष सिपाही शामिल हैं।एसपी स्वर्ण प्रभत के इस टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। बताया गया है कि अभया ब्रिगेड महिलाओं के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं को रोकने की दिशा में पहल करेगी और दोषियों पर कार्रवाई करेगी। टीम को खास तौर पर बलात्कार, अपहरण, छेड़खानी, मानव दुर्व्यवहार, चेन स्नैचिंग आदि की रोकथाम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह टीम स्कूल और कालेज के समीप सादे लिबास और वर्दी दोनों में तैनात होगी और मनचलों पर आवश्यक कार्रवाई करेगी।अभया ब्रिगेड का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा का भाव पैदा करना है। इस संबंध में एसपी ने स्पष्ट करते हुए कहा कि अभया ब्रिगेड का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा का भरोसा पैदा करना है। माना जा रहा है कि पुलिस की इस नई पहल से छात्राओं और महिलाओं का आत्मबल भी बढ़ जायेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *