कोडिन कफ सिरप प्रकरण विरोध में सपा विधायक पोस्टर लेकर पहुंचे विधानसभा

लखनऊ, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश विधान मंडल का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले शुक्रवार पूर्वाह्न समाजवादी पार्टी के विधायक कोडिन कफ सिरप प्रकरण में सरकार का विरोध करते नजर आए। सपा के विधायक सरकार के विरोध में कोई पोस्टर लेकर तो कोई साइकिल से पहुंचे।
प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरप की तस्करी के मामले में समाजवादी पार्टी के विधायक मुकेश वर्मा के बाद विधायक बृजेश यादव भी कोडिंग तस्करी के आरोपितों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पोस्टर पहन कर पहुंचे।
वाराणसी से सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा साइकिल पर कफ सिरप की शीशी के कट आउट को लेकर विधानसभा पहुंचे। आशुतोष सिंह का आरोप है कि इसमें बड़े लोग शामिल हैं। पहले कालीन भैया सुनते थे अब कोडिन भैया आ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है। बुलडोजर दिखाई नहीं पड़ रहा।
—————
(Udaipur Kiran) / दिलीप शुक्ला



