Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

विजय ज्वेलर्स में डकैती की जांच करने भुरकुंडा पहुंचे एसपी, जल्द गिरफ्तारी का दिया भरोसा

व्यवसाई से बात करते एसपी अजय कुमार

रामगढ़, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रामगढ़ जिले के भुरकुंडा बाजार स्थित विजय ज्वेलर्स में 20 दिसंबर की शाम हुई भीषण लूटपाट की जांच को लेकर मंगलवार की शाम रामगढ़ एसपी अजय कुमार और एसडीपीओ पतरातू गौरव गोस्वामी प्रतिष्ठान पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही संचालक विजय वर्मा एवं किशोरी वर्मा से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

मौके पर एसपी अजय कुमार ने कहा कि पुलिस पूरी तत्परता के साथ मामले की जांच कर रही है और बहुत जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस की विश्वसनीयता तभी सिद्ध होगी जब वह काम करके दिखाए। उन्होंने कहा मामले में पुलिस किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतेगी।

एसपी ने कहा कि केवल पुलिस के भरोसे ही सुरक्षा संभव नहीं है। विशेषकर इतनी सघन और बड़े बाजार में इस तरह की घटना घटित होना गंभीर विषय है। ऐसे में स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी जागरूकता और साहस दिखाने की जरूरत है। उन्होंने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि सभी दुकानों के बाहर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करें तथा सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाएं। ताकि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही उन्होंने स्थानीय पुलिस को गश्त और अधिक प्रभावी बनाने तथा बड़ी दुकानों पर नियमित रूप से विजिट करने के निर्देश दिए।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *