Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाकर पुलिस का करें सहयोग : एसपी

सुरक्षित दीपावली, शांतिपूर्ण समाज,हरदोई पुलिस का संकल्प

हरदोई, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) दीपावली पर्व को शांति और सुरक्षा के माहौल में मनाए जाने के उद्देश्य से जनपद में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। रविवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के साथ थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के मुख्य बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान एसपी ने कानून-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सभी पुलिस अधिकारी और कर्मी सतर्क रहकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार गश्त करें। आमजन से संवाद बनाए रखें। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की और स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों तथा नागरिकों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

एसपी मीणा ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि, अफवाह या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाजार क्षेत्रों में सतत निगरानी रखे। उन्हाेंने नागरिकों से अपील की है कि त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाकर पुलिस का सहयोग करे। इस दौरान कही भी कोई भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या वस्तु दिखाई देती है तो नजदीकी पुलिस थाना पुलिस को सूचित करें। पुलिस हर पर मदद के लिए तैयार है।————-

(Udaipur Kiran) / अंबरीश कुमार सक्सेना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *