Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

2027 के चुनाव में भाजपा को हटाकर सपा को लाना होगा : शिवपाल सिंह यादव

जाजमऊ स्थित विधायक नसीम सोलंकी के आवास पहुंचे शिवपाल सिंह

कानपुर, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हमारा प्रयास है कि जो वोट सही हैं वो कटने न पाए और फर्जी वोट बढ़ने न पाए। बीजेपी केवल षड्यंत्र करती है जिसका जवाब उन्हें जनता देगी। बीजेपी घबराई हुई है और 2027 के चुनाव भाजपा को हटाकर सपा को लाना होगा। यह बातें रविवार को सपा विधायक नसीम सोलंकी के आवास पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कही।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव कानपुर के जाजमऊ स्थित सपा विधायक नसीम सोलंकी के आवास पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए वह मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल हर तरह की बेईमानी कराती है। फिर चाहे उसे मशीनों से करानी हो, या जरुरत पर प्रशानिक अधिकारियों का प्रयोग भी करती है। भाजपा केवल जनता को भड़काने का काम करती है। महंगाई भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर ध्यान न देकर जनता को केवल मंदिर मस्जिद और हिंदू मुस्लिम में लड़वाने का काम कर रही है।

राम मंदिर पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर राम मंदिर बन सकता है तो मस्जिद भी बनवा दें। सीसामऊ विधानसभा की जनता लगातार सपा को जितवाने का काम कर रही है लेकिन इस बार अन्य विधानसभा में भी सपा का कैंडिडेट जीतेगा। हम जनता की उन समस्याओं का निस्तारण कराएंगे, जिन पर कोई भी बात नहीं करता है।

मौजूदा सरकार ने इस शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का वादा किया था, लेकिन एक दशक बीत चुका है अभी तक यहां पर कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है। बिजली के दाम आसमान छू रहे हैं। आउटसोर्सिंंग कर्मचारी सैलरी को लेकर परेशान हैं।

राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की महारैली को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक है। राजनीतिक पार्टियां अपना-अपना काम करेंगी लेकिन सभी को यह भी याद रखना होगा कि भाजपा को सत्ता से बाहर करना होगा।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *