Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

स्‍पीकर ने शीतकालीन सत्र को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक, दिया निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष बैठक करते

रांची, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड विधानसभा अध्यक्ष(स्‍पीकर) रबीन्द्रनाथ महतो बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में शीतकालीन सत्र को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की।

बैठक में उन्‍होंने आगामी सत्र के सुचारु संचालन के लिए विभागों पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिया।

अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यों के स्वीकृत अल्पसूचित एवं तारांकित प्रश्नों के उत्तर निर्धारित तिथि से एक दिन पूर्व शाम चार बजे तक संबंधित विभाग की ओर से निश्चित रूप से झारखंंड विधानसभा सचिवालय को उपलब्ध कराया जाए।

उन्‍होंने कहा कि सत्रावधि के दौरान पदाधिकारी दीर्घा में वरीय पदाधिकारियों उपस्थित रहनेे का निर्देश दिया।

स्‍पीकर ने कहा कि अधिकारी सदस्‍यों के जरिये दिए गए शून्यकाल की सूचना पर लंबित शून्यकाल का उत्तर उपलब्ध कराएं। साथ ही उन्‍होंने सदस्यों के स्वीकृत ध्यानाकर्षण सूचनाओं के उत्तर भी समय पर उपलब्ध कराने को कहा।

उन्‍होंने कहा कि जिन विधेयकों को सभा के विचार के लिए लाया जाना है, उसकी सूचना संबंधित मंत्री के पत्र और विधेयक की प्रति, सत्र में विधेयक के लिए निर्धारित तिथि से तीन दिन पूर्व झारखंड विधानसभा सचिवालय को उपलब्ध कराया जाए ताकि सदस्यों के बीच ससमय विधेयक की प्रतियों का परिचालन हो सके। यदि कोई संशोधन विधेयक लाना है, तो मूल अधिनियम (अद्यतन संशोधन सहित) की पांच प्रतियां अवश्य ही झारखंड विधानसभा सचिवालय के उपयोग के लिए उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित किया जाए।

अध्यक्ष ने कार्यपालक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुरक्षा और वाहनों के आवागमन पर भी बैठक में दिशा निर्देश दिया।

बैठक में संसदीय कार्यमंत्री, मुख्य सचिव, संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *