Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

स्पीकर ने स्वर्ण पदक विजेता खिलाडी झोंगो पाहन को किया सम्‍मानित

तीरंदाजी स्‍वर्ण पदक खिलाडी को सम्‍मानित करते स्‍वीकर सहित अन्‍य

रांची, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) रबीन्द्रनाथ महतो से शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में एशियन यूथ पारा गेम्स 2025, तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक विजेता, खूंटी ज़िले के झोंगो पाहन एवं उसके दो प्रशिक्षक आशीष कुमार तथा दानिश अंसारी ने मुलाकात की।

इस अवसर पर स्पीकर ने खिलाडि‍यों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें मोमेंटो देकर और शॉल देकर सम्मानित किया। मौके पर स्पीकर ने कहा कि एशियन यूथ पारा गेम्स 2025 दुबई में आयोजित खेल में जिस तरह झारखंड के तीरंदाज झोंगो पाहन ने एशियन यूथ पैरा गेम्स के तीरंदाजी में स्वर्ण पदक और रजत पदक जीता। झारखंड सहित देश का नाम रोशन किया है। ऐसी प्रतिभाएं खेल जगत के लिए अनमोल है। झारखंड के हर ज़िले में प्रतिभावान खिलाड़ी इनसे प्रेरित हुए हैं। उन्होंने इनके कोच रहे दो प्रशिक्षक आशीष कुमार तथा दानिश अंसारी की भी सराहना की।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *