Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

अत्यधिक गंदगी वाले 10 स्थानों का चिन्हित कर चलाया जाएगा विशेष सफाई अभियान

निगम

जयपुर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक्शन प्लान लागू किया है। अब हर वार्ड में सप्ताह में एक दिन नगर निगम का एक वरिष्ठ अधिकारी ओआईसी के रूप में तैनात रहेगा, जो पूरे वार्ड की सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेगा तथा प्रत्येक मंगलवार को सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर जहां-जहां गंदगी एवं कचरे के ढेर, ओपन कचरा डिपो बने हुए है उन्हें समाप्त करने के लिये समुचित व्यवस्था एवं कारवाई करनी होगी।

इस संबंध में मंगलवार को नगर निगम जयपुर प्रशासक पूनम ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि जिन इलाकों में कचरे के ढेर, ओपन डंपिंग और गंदगी की शिकायतें ज्यादा मिल रही हैं, वहां तत्काल प्रभाव से सफाई कराई जाए। इसके लिए सफाई कर्मचारियों का बीट प्लान तैयार किए जाएंगे, जिससे किसी भी क्षेत्र में लापरवाही न हो। जिससे प्रत्येक कर्मचारी की बीट के अनुसार जिम्मेदारी तय होगी और सफाई में लापरवाही होती है तो जबावदेही भी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी को सफाई व्यवस्था के निरीक्षण एवं सुधार जिम्मा दिया जाएगा। वार्ड का हर मंगलवार को निरीक्षण करेगे तथा सफाई व्यवस्था की पूर्णत: मॉनिटरिंग की भी जिम्मेदारी होगी। प्रशासक ने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक जोन में ऐसे 10 स्थानों गलियों, रास्तों का चिन्हिकरण किया जाए जहां अत्यधिक गंदगी रहती है उन चिन्हित जगहों का 15 दिन वृहद स्तर पर अभियान चलाकर व्यापक एवं गहन रूप से साफ.सफाई की जाये और दोबारा गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *