Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण लोकतंत्र की शुद्धता से जुड़ा अभियान : भूपेन्द्र चौधरी

अयोध्या भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र की शुद्धता से जुड़ा अभियान : भूपेन्द्र चौधरी

अयोध्या, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में महानगर व जिला इकाई की संयुक्त कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा चलाया जा रहा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान लोकतंत्र की शुद्धता से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है।इस अभियान में सभी बूथ कमेटियों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि उनके क्षेत्र का कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटने न पाए और कोई भी बोगस मतदाता सूची में शामिल न होने पाए।

उन्होंने कहा कि 16 दिसम्बर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने के बाद सभी बूथ कमेटियां गंभीरता से सूची का अवलोकन करें।यदि कोई व्यक्ति दो स्थानों से मतदाता बना पाया जाता है या कोई संदिग्ध अथवा फर्जी नाम सूची में दर्ज दिखाई देता है तो उसकी सूचना तत्काल लिखित रूप में चुनाव आयोग को दें।यह अभियान केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं बल्कि लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का माध्यम है।

भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि पुनरीक्षण के तहत जिन बूथों की संख्या बढ़ाई गई है, उनके पोलिंग स्टेशनों का भौतिक निरीक्षण जिला व महानगर के पदाधिकारी अवश्य करें।यह भी सुनिश्चित किया जाए कि चुनाव के दिन मतदाताओं को वहां तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने स्पष्ट कहा कि संगठन के पदाधिकारी शक्ति केंद्रों व बूथ पदाधिकारियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें ताकि किसी भी समस्या का समय रहते समाधान हो सके।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रत्येक घर तक पहुंचकर मतदाता सूची की जांच करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यशाला में प्रस्तावना क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने रखी जबकि स्वागत महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और समापन जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने किया।कार्यक्रम में विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी,अभियान प्रभारी तिलकराम मौर्य, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *