Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

मप्र विधानसभा का विशेष सत्र बुधवार को, प्रदेश को विकसित-आत्म निर्भर बनाने पर होगी चर्चा

मप्र विधानसभा का विशेष सत्र

– सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे संबोधित, विभिन्न विषयों पर वक्ता करेंगे विचार व्यक्त

भोपाल, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर की पहल पर बुधवार, 17 दिसंबर को एक दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश विधानसभा की 7 दशक की यात्रा एवं मध्‍य प्रदेश सरकार के दो वर्ष के कार्यों पर केन्द्रित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है, जिसका उद्घाटन राज्यपाल मंगु भाई पटेल करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश विधानसभा के इस अष्टम सत्र में मध्यप्रदेश को विकसित आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनने पर दो वर्षों में हुए कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी देंगे। साथ ही उप मुख्यमंत्री, मंत्रीगण और जनप्रतिनिधि भी चर्चा करेंगे। सत्र में शहरी विकास, ग्रामीण विकास, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, आयुष,चिकित्सा शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पेयजल सुरक्षा, औद्योगिकी नीति निवेश प्रोत्साहन,रोजगार,नवीन और नवकरणीय ऊर्जा, पर्यटन, संस्कृति, विरासत, कृषि, सहकारिता, पशुपालन, आंतरिक सुरक्षा, नक्सल, सायबर थाना, आर्थिक प्रगति, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश, बजट, पूंजीगत विकास एवं अधोसंरचना निर्माण सहित अनुसूचित जाति-जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण पर सदस्यों द्वारा चर्चा में भाग लिया जाएगा।

विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही के साक्षी बनेंगे स्कूली एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थीविकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध मध्य प्रदेश के विज़न पर चर्चा करने के लिए मध्य प्रदेश विधानसभा के 70वें वर्ष में प्रवेश पर आहूत इस एक दिवसीय सत्र की कार्यवाही के साक्षी विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लगभग 400 विद्यार्थी भी बनेंगे। वे एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान विधानसभा का भ्रमण करेंगे। इस अवसर पर लगाई गई विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही को देखेंगे।

एक दिवसीय विशेष सत्र में मध्य प्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने पर चर्चा होगी। इस अवसर पर 17 दिसंबर को शाम को विधानसभा के मानसरोवर सभागार में सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न कला समूह रंगारंग प्रस्तुति देंगे।

विधानसभा सचिवालय द्वारा मंगलवार को जानकारी दी गई कि 17 दिसंबर को प्रातः 10.00 बजे राज्यपाल मंगु भाई पटेल विधानसभा परिसर में विधानसभा की 7 दशक की यात्रा पर चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, मंत्रीगण, सदस्यगण, पूर्व विधायक एवं अन्य गणमान्य जन उपास्थित रहेंगे।

इस ऐतिहासिक चित्र प्रदर्शनी मे 136 चित्र लगाये गये हैं। इसमें कुछ दुर्लभ चित्र भी सम्मिलित हैं। ये चित्र प्रथम विधानसभा से वर्तमान सोलहवीं विधानसभा के विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों के हैं। यह प्रदर्शनी आम नागारिकों के लिए भी खुली रहेगी, वे 18 से 25 दिसंबर के बीच विधानसभा में प्रवेश पत्र बनवा कर प्रदर्शनी देख सकते हैं। प्रवेश पत्र के लिए आधार कार्ड लाना आवश्यक रहेगा। इस प्रदर्शनी के साथ मध्य प्रदेश सरकार के विकास कार्यों के भी छाया चित्र लगाए गए है, जिसमें प्रदेश सरकार के 2 वर्ष के कामकाज का लेखा−जोखा रखा गया है । यह ऐतिहासिक प्रदर्शनी मध्यप्रदेश के 5 हजार से अधिक जन प्रतिनिधियों के योगदान को भी याद कराती है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *