Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

काशी तमिल संगमम -4 : हनुमान घाट पर तमिलनाडु के आध्यात्मिक समूह ने किया गंगा स्नान

तमिलनाडु का दल कांची मठ के pas

वाराणसी, 15 दिसंबर (हि.स. )। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चल रहे काशी तमिल संगमम के चौथे संस्करण में भाग लेने तमिलनाडु से आया आध्यात्मिक दल सोमवार को हनुमान घाट पहुंचा। जहां सभी ने पवित्र गंगा नदी में स्नान कर मां गंगा का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। गंगा स्नान के बाद समूह ने घाट पर स्थित प्राचीन मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। सभी लोगों को गाइड ने मंदिरों के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इसके उपरांत सभी तमिल डेलीगेट हनुमान घाट स्थित तमिल महाकवि सुब्रमण्यम भारती के घर गए। वहां उनके परिवार के तीसरी पीढ़ी के सदस्यों से दल ने मुलाकात की। समूह के लोगों में तमिल महाकवि के बारे में काफी कुछ जानने की जिज्ञासा दिखी । उन्होंने सुब्रमण्यम भारती के घर के समीप पुस्तकालय का भी भ्रमण किया और काफी कुछ वहां के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। सुब्रमण्यम भारती के घर पर भ्रमण करने के उपरांत यह समूह कांची मठ पहुंचा और वहां के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान हनुमान घाट इलाके में दक्षिण भारतीय मंदिर को देखकर दल उत्साहित दिखा। यह आध्यात्मिक ग्रुप अपने—अपने तरीके से काशी की व्याख्या कर रहा था। कोई अपने पूर्वजों को याद कर रहा था तो कोई संस्कृति को एक बताते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर रहा था। समूह में शामिल वीके रमन ने बताया कि हमने मंदिरों का भ्रमण किया । यह देखकर आश्चर्यचकित हो गए कि काशी और तमिलनाडु में एक जैसी समानता है। यहां की संस्कृति हमारी संस्कृति एक है। इस तरह के आयोजन लगातार होने चाहिए ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार किया जा सके।

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *