234 बोतल शराब के साथ एसएसबी ने एक तस्कर को लिया हिरासत में

अररिया,15 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । एसएसबी 56 वीं वाहिनी बथनाहा के एफ समवाय फुलकाहा बीओपी पथरदेवा के कार्य क्षेत्र स्थित गांव जीमराही में एसएसबी की विशेष गश्ती टीम ने सोमवार को 234 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
एसएसबी ने यह कार्रवाई भारतीय बोर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 186/1 के नजदीक भारत साइड में लगभग 20 मीटर की दूरी पर की।शराब को तस्करी कर नेपाल से भारत की ओर लाया जा रहा था। सशस्त्र सीमा बल की विशेष नाका टीम द्वारा जब्त किया गया, जिसमें एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार तस्कर का नाम रोहन कुमार पिता देव कुमार पासवान है। जो की जीमराही अररिया का निवासी है। आवश्यक कार्यवाही के बाद जब्त शराब और तस्कर को एसएसबी ने उत्पाद शुल्क पुलिस अररिया को सौंप दिया।
(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर



