Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

एसएसबी ने बबुआन में तस्करी के 180 किलो गांजा किया जब्त

अररिया फोटो:जब्त गांजा के साथ एसएसबी

अररिया 26 सितम्बर(Udaipur Kiran News) । सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56वीं वाहिनी की बाह्य सीमा चौकी जी समवाय घुरना की ओर से बीती रात कार्य क्षेत्र के बाबुआन गांव में छापेमारी कर 180 किलो तस्करी का गांजा जब्त किया।

बबुआन में भारतीय बोर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 191/4 के नजदीक भारत साइड में करीबन डेढ़ किलोमीटर पर तस्करी का गांजा जब्त किया गया। जब्त किए गए गांजा को नेपाल से भारत की और लाया जा रहा था। जिसे सशस्त्र सीमा बल के विशेष नाका टीम द्वारा जब्त किया गया।एसएसबी के द्वारा आवश्यक कार्यवाही के बाद जब्त गांजा को घुरना थाना के सुपूर्द कर दिया गया।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *