Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

एसएसबी जवानों ने सिकटी के कुचहा में चलाया स्वच्छता अभियान

अररिया फोटो:एसएसबी जवान सफाई करते

अररिया 04 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । एसएसबी 52 वीं बटालियन की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गुरुवार को एसएसबी के जवानों ने स्कूल समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया।

एसएसबी जवानों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सिकटी के कुचहा में स्कूल,मंदिर एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई की और बिखरे कूड़े कचरों को चुनकर उनका निष्पादन किया।

एसएसबी 52 वीं बटालियन के कमांडेंट महेंद्र प्रताप के दिशा निर्देश पर चलाए गए स्वच्छता अभियान को लेकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति संकल्प भी दिलाया गया।एसएसबी जवानों ने ग्रामीणों से अपने घरों के साथ साथ आसपास के इलाकों को भी साफ और सुंदर बनाए रखने की अपील की।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *