Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

सिकटी प्लस टू प्रोजेक्ट हाई स्कूल में एसएसबी का स्वच्छता अभियान

अररिया फोटो:एसएसबी का स्वच्छता अभियान

अररिया 15 अक्टूबर(Udaipur Kiran News) । एसएसबी 52वीं वाहिनी की बाह्य सीमा चौकी सिकटी के जवानों और कार्मिकों की ओर से बुधवार को स्वच्छता का विशेष अभियान के अंतर्गत सिकटी प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया।

जिसमें एसएसबी के जवानों के साथ स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ शिक्षकों और अन्य कर्मियों ने भी हिस्सा लिया और पूरे स्कूल परिसर में सफाई की।

स्कूल परिसर में पसरे कूड़े कचरों को हटाया गया और झाड़ू लगाकर पूरे परिसर को साफ सुंदर बनाया गया।

मौके पर एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने बच्चों से अपने जीवन में सफाई रखने का मंत्र दिया और गंदगी के कारण होने वाली बीमारियों को लेकर जानकारी देते हुए सचेत किया।

घरों के साथ अगल बगल के हिस्सों और गांव शहर को साफ सुथरा रखने पर बल दिया गया। कूड़ा कचरा को डस्टबिन में डालने और उसके निष्पादन को लेकर जानकारी दी गई।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *