Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

प्रदेश भाजपा ने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी बधाई

फाइल फोटो बाबूलाल

रांची, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रदेश भाजपा ने नितिन नवीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में और आपका नेतृत्व संगठन को नई ऊर्जा देगा और विकसित भारत संकल्प यात्रा में जनसेवा व सुशासन के लक्ष्य को और सशक्त करेगा।

वहीं, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने कहा कि नितिन नवीन के सांगठनिक और नेतृत्व क्षमता का लाभ पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज कुमार सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारीयों, मोर्चा पदाधिकारियों ने बधाई शुभकामनाएं दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *