Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

प्रदेश कांग्रेस ने सरदार पटेल और सुवंश झा की मनाई पुण्यतिथि

सरदार पटेल की फाइल फोटो

रांची, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में रांची के श्रद्धानंद रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार को लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल और पंडित सुवंश झा की पुण्यतिथि मनाई गयी। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने देनों महापुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने दोनों के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने मजबूत इच्छाशक्ति और बुलंद इरादों के कारण आजादी के बाद स्वदेशी राज्यों का भारत में विलय कर पूरे देश को एकात्मता के सूत्र में पिरो दिया।

उन्होंने कहा कि आज जब पूरा देश क्षेत्रवाद, भाषावाद, जातिवाद और सम्प्रदायवाद की भावना से ग्रसित है। इन विषम परिस्थितियों में राष्ट्र भावना को अपनाने के लिए उनकी ओर से किए गए कार्य प्रासंगिक है।

वक्ताओं ने कहा कि सरदार वल्लभ पटेल गृहमंत्री के रूप में भी भारत के चहुंमुखी विकास के लिए जीवनपर्यन्त प्रयत्नशील रहे। उनके नेतृत्व में देश सामरिक दृष्टिकोण से मजबूत हुआ इसका परिणाम था कि देश की जनता ने उनकी ओर से लिए गए निर्णय पर उन्हें लौहपुरुष की उपाधि से सम्मानित किया।

वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुवंश झा की व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि 1930 से कांग्रेस के सक्रिय सदस्य रहे। स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से योगदान देने के कारण 1930, 32 और 1941 में जेलयात्रा भी की थी। 1942 से 1945 के बीच भारत छोड़ो आंदोलन में भूमिगत थे। वे देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद के निर्देष पर 1930 में रांची पहुंचे। उन्होंने खादी प्रचार-प्रसार के साथ-साथ रांची जिला में स्वतंत्रता आंदोलन मंल भाग लिये। रांची जिला भूदान आंदोलन के सचिव के रूप में 1953 से 1963 तक कार्य किया। वर्ष 1963 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा गठित झारखंड पार्टी का कांग्रेस में विलयन संबंधी समिति के प्रधानमंत्री नियुक्त हुए। झा राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस बिहार शाखा के संस्थापक सदस्य थे और राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के कार्यकारिणी सदस्य जीवनपर्यंत रहे।

इस अवसर पर राकेश सिन्हा, जगदीश साहु, सूर्यकांत शुक्ला, सोनाल शांति, डॉ राजीव नारायण प्रसाद, प्रशांत पांडे सहित अन्य शामिल थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *