Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

प्रदेश की कांग्रेस सरकार ज्यादा दिनों की मेहमान नहीं : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

तालाबंदी की कांग्रेस सरकार अब ज्यादा दिनों की मेहमान नहीं: डा. बिन्दल

नाहन, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि तालाबंदी की हिमाचल कांग्रेस सरकार अब ज्यादा दिनों की मेहमान नही है और जनता ने इस सरकार को विदा करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों में आये दिन सरकारी संस्थानों की तालाबंदी हो रही है और जनहित के संस्थान व्यवस्था पतन की भेंट चढ़ गये हैं।

डा. राजीव बिन्दल मंगलवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के पालियों पंचायत के भोगपुर-सिंबलवाला, पालियो, गुमटी और कोटला बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैंठकों की अध्यक्षता कर रहे थे।

डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में 15 से अधिक सरकारी संस्थानों पर कांग्रेस सरकार ने तालाबंदी कर दी, जिन्हें भाजपा सरकार ने जनहित में खोला था। इन बंद किये गये संस्थानों में एक उप-तहसील, पांच पटवार सर्कल, चार पीएचसी और सीएचसी, पांच पशु औषधालय के अलावा अनेक स्कूल शामिल हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा संगठन की आंख, कान और नाक की तरह है जिनके उपर ग्रास रूट लेवल पर कार्य करने की संगठन की बहुत बड़ी जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता श्रेष्ठ, कर्मठ और निर्भय है और कांग्रेस सरकार की धमकियों से हमारा कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब इस निकम्मी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फैंकने का मन बना चुकी है।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *