Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी राष्ट्रीय स्वदेशी मेला के राष्ट्रीय संचालन बोर्ड के सदस्य नामित

व्यापारी नेता संजय पटवारी का फाइल फोटो

झांसी, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश महामंत्री ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल अभियान के अंतर्गत केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कैट को स्वदेशी मेला लगाने का सुझाव एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है। जिसको देखते हुए सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय स्वदेशी मेला के आयोजन का निर्णय लिया गया। यह स्वदेशी मेला राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश में पहली बार लगाया जाएगा । इस संदर्भ में देश के प्रतिष्ठित बड़े उद्योगपति एवं राष्ट्रीय संचालन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ रामगोपाल गोयल ने उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पटवारी को राष्ट्रीय स्वदेशी मेला का राष्ट्रीय संचालन बोर्ड का सदस्य नामित किया है।

यह कमेटी राष्ट्रियव्यापी अभियान के तहत राज्य में स्टीयरिंग कमिटी को भी बनाएगी। साथ ही इस मेगा इवेंट में देश के कौन है कौन से उद्यमी व व्यापारी को जोड़ा जाएगा , यह भी तय करेगी। राष्ट्रीय स्वदेशी मेला विभिन्न प्रदेशों के साथ-साथ मई माह 2026 में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्वरूप को लेते हुए प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा । जिसकी प्रथम बैठक 4 दिसंबर 2025 को एनडीएमसी कम्युनिटी सेंटर नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / महेश पटैरिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *