Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

औरैया : श्री वीर विजय हनुमान मंदिर में प्रतिमा अनावरण,हिंदू एकता पर बोले हनुमानगढ़ी से आए महंत राजू दास

फोटो

औरैया, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के शहर के इंडियन ऑयल के समीप स्थित श्री वीर विजय हनुमान मंदिर में बुधवार को अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास जी महाराज ने विधि-विधान से हनुमान प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं हिंदू संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

प्रतिमा अनावरण के बाद महंत राजू दास ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए हिंदू समाज से संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक हिंदू समाज एकजुट नहीं होगा, तब तक सनातन धर्म की रक्षा संभव नहीं है। उन्होंने घोषणा की कि यह मंदिर अब अयोध्या की हनुमानगढ़ी से जुड़ गया है, जिसके चलते इसका नाम हनुमानगढ़ी रखा गया है।

महंत राजू दास ने जिला प्रशासन से मांग की कि इंडियन ऑयल तिराहे का नाम बदलकर “हनुमान तिराहा” किया जाए, जिससे वीर हनुमान की स्मृति सदैव जनमानस में बनी रहे। उन्होंने कहा कि हनुमान जी सदा अपने भक्तों और धर्म की रक्षा करते हैं।

महंत ने बांग्लादेश में हिन्द़ुओं पर हाे रहे अत्याचार व घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वहां जाति नहीं बल्कि धर्म पूछकर हत्या की गई। उन्होंने समाज से, जाति से ऊपर उठकर सनातनी के रूप में एकजुट होने और आवाज उठाने की अपील की। साथ ही गुरुओं के शहादत दिवस का उल्लेख करते हुए कहा कि गुरु तेग बहादुर और गुरु गोविंद सिंह जैसे महापुरुषों ने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए, आज उनकी वीरता काे

अनुशरण करने की जरूर पर बल दिया।

कार्यक्रम के उपरांत महंत राजू दास कलश यात्रा के साथ नगर भ्रमण पर निकले। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *