फरार शुभम जायसवाल के वायरल वीडियो के खुलासे के निकट पहुंची एसटीएफ टीम

वाराणसी, 22 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के अधिकारियों की टीम कफ सिरप तस्करी मामले में फरार शुभम जायसवाल के 12 मिनट 33 सेकेंड के वायरल वीडियो की जांच करते हुए उसके वीडियो के खुलासे के निकट पहुंच चुकी है।
एसटीएफ टीम से जुड़े एक अधिकारी की मानें तो फरार शुभम जायसवाल ने वीडियो कहां बनाया, वह किस होटल में रुका, वहां दूसरा वीडियो वायरल हुआ तो वह किसने बनाया, इन सभी पहलुओं की जांच करते हुए एसटीएफ को बहुत सारे तथ्यों की जानकारी हुई है। वहीं, फरार शुभम को वाराणसी से भागने में किसने मदद की और उसकी फोन पर किससे बातचीत हो रही है, इसके तार जोड़ने में टीम लगी हुई है।
जानकारी हो कि फरार शुभम जायसवाल के दो वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें पहले वीडियो में वह अपनी सफाई देता हुआ पाया गया था और दूसरी वीडियो में वह किसी होटल में फोन से बात करते हुए वायरल हुआ है।
—————
(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र



