चोरी का ट्रैक्टर बरामद

रामगढ़, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।
रामगढ़ एसपी की सक्रियता से पुलिस ने ट्रैक्टर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुरुवार को एसपी अजय कुमार ने बताया कि
रजरप्पा थाना के छोटकी पौना के निवासी रोहित महतो पिता जागेश्वर महतो के जरिये रजरप्पा थाना में लिखित आवेदन देकर बताया गया था 11 अक्टूबर को उनके घर के बाहर लगाया गया स्वराज ट्रैक्टर जिसका नंबर जेएच 01 डीएच 7233 को अज्ञात चोरों की ओर से चोरी कर ली गई है।
इसके बाद रजरप्पा थाना कांड संख्या 172/25 दर्ज किया गया तथा अनुसंधान के क्रम में यह बात पता चला कि ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य सौरभ सिंह , विशाल राज , शंकर कुमार और दिगंबर कुमार को अनगड़ा थाना की ओर से ट्रैक्टर चोरी करने के आरोप में होटवार जेल भेजा गया है। इसके बाद चारो अपराधकर्मियों को न्यायालय से आदेश प्राप्त कर 48 घंटे की रिमांड ली गई। चारों अपराध कर्मियों से कड़ाई से पूछताछ करने के बाद उनके जरिये बताया गया कि छोटकी पौना से चोरी किए गए ट्रैक्टर को इन लोगों के जरिये इचाक थाना हजारीबाग के घाघरा गांव में छुपा कर रखा गया है। इसके बाद गुरुवार को इचाक थाना के मदद से घाघरा गांव से चोरी किए गए ट्रैक्टर को बरामद किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश



