Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

उड़ान रद्द या विलंब होने पर होटल किराए में मनमानी नहीं, रांची जिला प्रशासन के सख्त निर्देश

फाइल फोटो

रांची, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सर्दियों के मौसम में कोहरा और खराब मौसम के चलते रांची एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कई उड़ानें रद्द या विलंब से संचालित हो रही हैं। ऐसी स्थिति में यात्रियों को होटल, लॉज और गेस्ट हाउस में रुकना पड़ता है। इसे देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने होटल संचालकों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उड़ान रद्द या विलंब होने की स्थिति में होटल किराए में किसी भी प्रकार की मनमानी बढ़ोतरी नहीं की जाए। यात्रियों से केवल पूर्व निर्धारित और सामान्य दरों पर ही कमरों का किराया वसूला जाए।

प्रशासन ने होटल संचालकों को निर्देश दिया है कि वे यात्रियों के साथ सहयोगात्मक और मानवीय व्यवहार करें तथा किसी भी तरह का अतिरिक्त या छिपा हुआ शुल्क न लें।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अनुसार दिसंबर और जनवरी माह में घने कोहरे के कारण, विशेषकर उत्तर भारत की उड़ानों में अक्सर बाधा उत्पन्न होती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर होटल किराए में अनावश्यक वृद्धि की शिकायतें मिली थीं, जिसे जिला प्रशासन ने गलत और अस्वीकार्य करार दिया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्देशों का उल्लंघन करने वाले होटल, लॉज और गेस्ट हाउस संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी होटल संचालकों से अपील की गई है कि वे कठिन परिस्थितियों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दें तथा प्रशासन का पूरा सहयोग करें।___________

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *